लिवर: रसोई के 5 सवाल
लिवर पर इन पांच चीजों के असर को लेकर सवाल और एक्सपर्ट के जवाब
क्या नींबू पानी लिवर साफ करता है?
जवाब: नहीं। सीधे डिटॉक्स नहीं करता, पर शरीर को हाइड्रेट रखकर लिवर के कामकाज को सपोर्ट कर सकता है।
क्या घी लिवर के लिए खराब है?
जवाब: नहीं। सीमित मात्रा में घी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा है। इसमें फैट सॉल्यूबल विटामिन भी होते हैं।
क्या फैटी लिवर में अंडा खा सकते हैं?
जवाब: हां। अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसे बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
क्या फल में मौजूद शुगर भी फैटी लिवर बढ़ाती है?
जवाब: नहीं। नेचुरल शुगर फैटी लिवर का रिस्क नहीं बढ़ाती। फल फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
क्या हल्दी लिवर को फायदा पहुंचाती है?
जवाब: हां। इसका एक्टिव कंपाउंड कर्क्यूमिन एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है।